Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पटियाला हिंसा के मुख्य 'साज़िशकर्ता' बरजिंदर सिंह को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

short by अंकिता ठाकुर / on Sunday, 1 May, 2022
पटियाला हिंसा मामले के मुख्य 'साज़िशकर्ता' बरजिंदर सिंह परवाना को कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दरअसल, परवाना को पुलिस ने रविवार को मोहाली से गिरफ्तार किया था। गौरतलब है, 29 अप्रैल को पटियाला में खालिस्तान विरोधी मार्च के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़पें हो गई थी जिनमें कुछ लोग घायल हो गए थे।