पटियाला हिंसा मामले में हरीश सिंगला को 16 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पटियाला (पंजाब) में खालिस्तान विरोधी प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में शिवसेना के पूर्व नेता हरीश सिंगला को 16 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मामले में एक अन्य आरोपी बरजिंदर परवाना को भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पटियाला में 29 अप्रैल को पथराव हुआ था और तलवारें लहराई गई थीं।
read more at LatestLY


