Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पठानकोट-उधमपुर रोड की खराब हालत पर HC ने सरकार को टोल 80% कम करने का दिया आदेश

short by विप्रांशु पंत / on Thursday, 27 February, 2025
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट ने नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को पठानकोट-उधमपुर स्ट्रेच (राष्ट्रीय राजमार्ग 44) पर टोल में तत्काल प्रभाव से 80% की कटौती करने का आदेश दिया है। दरअसल, कोर्ट एक याचिका की सुनवाई कर रहा था जिसमें कहा गया था कि अगर इस हाईवे का 60% हिस्सा निर्माणाधीन है तो टोल वसूलने का तुक नहीं बनता।