'पठान' की सफलता बीजेपी की नकारात्मक राजनीति को जनता का करारा जवाब है: अखिलेश
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म 'पठान' की सफलता को लेकर मंगलवार को कहा, "यह बीजेपी की नकारात्मक राजनीति को जनता का करारा जवाब है।" उन्होंने कहा, "फिल्म का सुपर हिट होना देश और दुनिया में सकारात्मक सोच की जीत है।" बतौर रिपोर्ट्स, फिल्म ने 1 हफ्ते में ₹300 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की है।
read more at abp न्यूज़


