'पठान' के गाने पर विवाद मूर्खतापूर्ण, मंत्रियों को असल मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए: स्वरा
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' पर चल रहे विवाद को मूर्खतापूर्ण बताया है। उन्होंने 'ईटाइम्स' से कहा, "मंत्रियों व निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र के असली मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए लेकिन उन्होंने मुसलमानों को टारगेट कर और सांप्रदायिक उन्माद को बढ़ावा देकर समाचारों में बने रहने का तरीका निकाला है।"


