'पठान' देखकर समय बर्बाद नहीं करूंगा, 'एक था टाइगर' देखकर हंसी आई थी: पूर्व रॉ प्रमुख
पूर्व रॉ प्रमुख विक्रम सूद ने 'पठान' और 'एक था टाइगर' जैसी जासूसी फिल्मों को लेकर कहा है कि ये फिल्में 'काल्पनिक होती' हैं। 'पठान' को लेकर उन्होंने कहा, "मैं [पठान] नहीं देखूंगा क्योंकि...यह सही चित्रण नहीं है। अपना समय क्यों बर्बाद करूं।" वहीं, 'एक था टाइगर' को लेकर उन्होंने कहा, "फिल्म देखकर हंसी आई...क्योंकि यह बहुत अजीब थी।"


