'पठान' विवाद के बीच एमपी में शाहरुख की फिल्म 'डंकी' की शूटिंग के खिलाफ हुआ प्रदर्शन
मध्य प्रदेश के जबलपुर में शुक्रवार को ऐक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर विवाद के बीच बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने शाहरुख की दूसरी फिल्म 'डंकी' की शूटिंग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 'पठान' में भगवा रंग का अपमान किया गया है। बकौल पुलिस, आवश्यक अनुमति के साथ शूटिंग जारी है।
read more at abp न्यूज़


