Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ की पाकिस्तान में की गई हत्या

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 11 October, 2023
पठानकोट के वायुसेना एयरबेस पर आतंकी हमले (2016) के मास्टरमाइंड व भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी शाहिद लतीफ की बुधवार को सियालकोट (पाकिस्तान) में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सदस्य था और पठानकोट में हमला करने आए 4 आतंकियों का प्रमुख हैंडलर था। उसने पाकिस्तान में बैठकर हमलावरों संग कोऑर्डिनेट किया था।