Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पति ने दहेज में मांगे ₹50 लाख तो UP में ससुराल के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठी दुल्हन

short by उमंग शुक्ला / on Monday, 31 March 2025
मुज़फ्फरनगर (यूपी) में एक दुल्हन अपने ससुराल के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठी है। दुल्हन के मुताबिक, फरवरी में उसकी शादी हुई थी और पति ने कहा है कि शादी में बहुत खर्च हो गया इसलिए ₹50 लाख लेकर आओ वरना घर में नहीं रखेंगे। मुज़फ्फरनगर पुलिस ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।