पति ने पैर नहीं दबाया तो छत्तीसगढ़ में बीमार पत्नी ने गुस्से में की खुदकुशी
बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में एक बीमार महिला ने पति द्वारा उसके पैर नहीं दबाए जाने पर गुस्से में खुदकुशी कर ली है। महिला की कुछ दिनों से तबीयत खराब थी और पति घर संभाल रहा था। बकौल रिपोर्ट्स, बर्तन धोने के बाद महिला का पति 3-वर्षीय बेटी को सुलाने लगा और इस बीच महिला ने दूसरे कमरे में फांसी लगा ली।
read more at न्यूज़24 हिन्दी


