पत्नी को ट्रांसजेंडर बता एमपी में शख्स ने की खुदकुशी, लिखा- शादी का दिन बर्बादी का दिन बन गया
शिवपुरी (एमपी) में शुक्रवार को एक 38-वर्षीय शख्स ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस को उसके कमरे से ढाई पन्नों का नोट मिला जिसमें उसने पत्नी को ट्रांसजेंडर व मानसिक रोगी बताया है। उसने लिखा, "शादी का दिन...मेरी बर्बादी का दिन बन गया...मेरे साथ सिर्फ 3-दिन रही...चौथे दिन उसके घरवाले उसे ले गए।"
read more at हिन्दुस्तान


