पत्नी के तलाक की अर्ज़ी वापस लेने से मना करने पर बेंगलुरु में शख्स ने आग लगाकर की खुदकुशी
बेंगलुरु में एक 39-वर्षीय शख्स ने अपनी पत्नी के घर के सामने कथित तौर पर आग लगाकर खुदकुशी कर ली है। शख्स की पत्नी ने तलाक की अर्ज़ी वापस लेने से इनकार कर दिया था जिससे वह दुखी था। बकौल पुलिस, मतभेद के चलते दंपति 2-वर्षों से अलग रह रहे थे और पत्नी ने तलाक की अर्ज़ी दाखिल की थी।
read more at हिन्दुस्तान


