Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पत्नी के रील्स बनाने से नाराज़ पति ने बिहार में ले ली उसकी जान

short by अपर्णा / on Thursday, 3 April 2025
रोहतास (बिहार) में एक शख्स पर अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को गायब करने का आरोप लगा है। बकौल रिपोर्ट्स, महिला अक्सर अपनी रील्स बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती थी जिससे उसका पति नाराज़ था। मृतका के पिता के मुताबिक, इस बात पर दोनों में झगड़े होते थे और शख्स ने पत्नी का फोन छीनकर तोड़ दिया था।