पत्नी ने मांगी ₹1.4 लाख/माह 'पॉकेट मनी', SC जज बोले- कल हमारी पत्नियां भी मांगेंगी तो कैसे देंगे?
सुप्रीम कोर्ट में 4-नवंबर को वैवाहिक विवाद की सुनवाई के दौरान पत्नी की ओर से अन्य खर्चों के अलावा $1,500/माह (करीब ₹1.4-लाख) की मांग की गई। इसपर जस्टिस जेबी पारदीवाला ने कहा कि क्या पति को पॉकेट मनी भी देनी होगी? उन्होंने मज़ाक में कहा कि कल हमारी पत्नियां भी मांगेंगी तो कैसे देंगे, हमारी सैलरी महज ₹3 लाख है।
read more at हिन्दुस्तान


