Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पत्नी सुनेत्रा को बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़वाना मेरी गलती थी: अजित पवार

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 13 August, 2024
एनसीपी (अजित पवार गुट) के प्रमुख और महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ पत्नी सुनेत्रा पवार को चुनाव लड़वाना उनकी गलती थी। उन्होंने कहा, "राजनीति को घर से भीतर नहीं आने देना चाहिए।" दरअसल, बारामती से सुप्रिया के खिलाफ सुनेत्रा ने चुनाव लड़ा था जिसमें सुप्रिया सुले जीती थीं।