Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पत्रकार ने पूछा कौन है फेवरेट ऐक्टर तो राजस्थान के सीएम बोले- नरेंद्र मोदी; वायरल हुआ वीडियो

short by Monika sharma / on Monday, 10 March, 2025
रविवार को जयपुर में आईफा अवॉर्ड्स में पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मीडियाकर्मी ने उनके फेवरेट ऐक्टर का नाम पूछा तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम ले दिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने X पर लिखा, "देर से ही सही...भाजपा के मुख्यमंत्री भी कहने लगे हैं कि मोदी जी जननेता नहीं, अभिनेता हैं।"
read more at Instagram