Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पता नहीं मेरे प्रदर्शन की आलोचना क्यों हो रही थी: विश्व कप से पहले के प्रदर्शन पर केएल राहुल

short by अनिल कुमार / on Monday, 9 October, 2023
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ केएल राहुल ने विश्व कप से पहले के उनके प्रदर्शन पर कहा है, "समझ नहीं आ रहा है कि लोग मेरे प्रदर्शन की आलोचना क्यों कर रहे थे।" उन्होंने कहा, ''मेरी काफी आलोचना हो रही थी...लोग हर मैच में मेरे प्रदर्शन पर टिप्पणी कर रहे थे। यह काफी पीड़ादायक था।'' बकौल राहुल, मेरा प्रदर्शन उतना बुरा नहीं था।