पता होता कि विधानसभा स्तर पर 'INDIA' का गठबंधन नहीं है तो मिलने नहीं जाते: अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी को विपक्षी गठबंधन 'INDIA' के तहत सीटें न मिलने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "अगर पहले से पता होता कि विधानसभा स्तर पर 'INDIA' का कोई गठबंधन नहीं है तो कभी मिलने नहीं जाते।" बकौल अखिलेश, कांग्रेस ने उन्हें 6 सीटें देने का आश्वासन दिया था।
read more at जनसत्ता


