पति कई ऐक्ट्रेस के साथ काम करते हैं, मैं भी कई निर्माताओं के साथ काम कर सकती हूं: रानी
अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने कहा है कि वह यशराज फिल्म्स के अलावा दूसरे प्रोडक्शन्स के साथ भी काम करना चाहेंगी। उन्होंने कहा, "मेरे पति (निर्माता आदित्य चोपड़ा) इतनी अभिनेत्रियों के साथ काम करते हैं तो मैं दूसरे निर्माताओं के साथ काम क्यों न करूं? मुझे बस स्क्रिप्ट की ज़रूरत है, फिर चाहे वह वायआरएफ की हो या किसी और की।"
read more at Hindustan Times


