पति हर्ष के साथ ऐंकरिंग करने में कोई प्रतिस्पर्धा महसूस नहीं होती है: भारती सिंह
कॉमेडियन भारती सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा है कि कई लोगों को उनकी ऐंकरिंग से दिक्कत है। उन्होंने कहा, "वे सोचते हैं...चुटकुले सुनाकर मैं लाइमलाइट चुराना चाहती हूं और (सभी का)...ध्यान अपनी ओर करना चाहती हूं।" बकौल भारती, "इसी वजह से...मुझे पति हर्ष (लिंबाचिया) के साथ...काम करने में मज़ा आता है...उनके साथ कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है...अजीब नहीं लगता।"
read more at Hindustan Times


