पत्नी कहती है 'तुमने इंडस्ट्री में लोगों को नाराज़ किया, तुमको खत्म हो जाना था अब तक': मनोज
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने 'मैशेबल इंडिया' से कहा है कि उनकी पत्नी शबाना रज़ा को फिल्म इंडस्ट्री में ऐक्टर का टिका रहना चमत्कार लगता है। उन्होंने कहा, "वजह पूछने पर शबाना ने कहा, 'तुमने जैसे (इंडस्ट्री में) इतने लोगों को नाराज़ किया है, तुमको खत्म हो जाना चाहिए था अब तक'।" बकौल मनोज, वह कई ऑफर ठुकरा चुके हैं।


