पत्नी की 85-वर्षीय दादी का रेप करने के आरोप में 60-वर्षीय शख्स अरेस्ट: केरल पुलिस
केरल पुलिस ने 60-वर्षीय शख्स को मई में अपनी पत्नी की 85-वर्षीय दादी का रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "महिला ने इस बारे में...स्थानीय आंगनवाड़ी सहायिका को बताया जिसने...संबंधित अधिकारियों और हमें सूचित किया।" बकौल पुलिस, आरोपी ने महिला का 'बार-बार यौन शोषण' किया था और एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
read more at इंडिया टीवी


