Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पत्नी के रील्स बनाने को लेकर शख्स ने बिहार में की उसकी हत्या, कहा- मज़ाक का पात्र बन गया था

short by राकेश / on Tuesday, 27 September, 2022
भोजपुर (बिहार) में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी रील्स बनाती थी जिसके चलते वह अपने दोस्तों के बीच मज़ाक का पात्र बन गया था। बकौल पुलिस, आरोपी ने अपनी पत्नी को सोशल मीडिया ऐप डिलीट करने को कहा था।