Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पत्नी के साथ पति के जबरन सेक्स को गैरकानूनी नहीं कह सकते: मुंबई का कोर्ट

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Friday, 13 August 2021
मुंबई के एक कोर्ट ने क्रूरता संबंधी मामले में एक शख्स को अग्रिम ज़मानत देते हुए कहा कि पत्नी संग पति के जबरन सेक्स को गैरकानूनी नहीं कह सकते। महिला के अनुसार, जबरन सेक्स से कमर के नीचे का उसका हिस्सा लकवाग्रस्त हुआ। बकौल कोर्ट, महिला का लकवाग्रस्त होना दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन इसके लिए आवेदक को ज़िम्मेदार नहीं ठहरा सकते।