पत्नी के हमले में सिर पर चोट लगने से हुई पुणे के कारोबारी की मौत: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट
पुणे (महाराष्ट्र) के 36 वर्षीय कारोबारी निखिल खन्ना के पोस्टमॉर्टम के शुरुआती निष्कर्षों के अनुसार, पत्नी के हमले में फर्श पर गिरने से सिर पर चोट लगने के कारण उनकी मौत हुई। निखिल की पत्नी रेणुका ने उनके चेहरे पर कथित तौर मुक्का मारा था। वह अपने जन्मदिन पर दुबई न ले जाने को लेकर निखिल से नाराज़ थी।


