Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पत्नी को 'तुम्हें अक्ल नहीं, तुम पागल हो' कहना शोषण नहीं: बॉम्बे हाईकोर्ट

short by मोनिका शर्मा / on Saturday, 16 September, 2023
बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि मराठी में 'तुम्हें अक्ल नहीं, तुम पागल हो' आम कथन है और जब तक अपमानित करने के इरादे से न कहा जाए, इसे शोषण नहीं कहा जा सकता। दरअसल, एक महिला ने पति पर मानसिक शोषण का आरोप लगाया था। बकौल कोर्ट, महिला ने उन घटनाओं का विवरण नहीं दिया जिनमें ऐसा कहा गया।