पत्नी को बच्चा न होने का ताना मारने पर छत्तीसगढ़ में शख्स ने पिता को फावड़े से मारा, हुई मौत
छत्तीसगढ़ के धमतरी में संतान नहीं होने को लेकर पत्नी को ताना मारने से नाराज़ शख्स ने अपने 55-वर्षीय पिता के ऊपर फावड़े से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर हालत में शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। बकौल पुलिस, 30 वर्षीय आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
read more at दिप्रिंट


