पत्नी को मायके से बुलाने की मांग को लेकर महाराष्ट्र में नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ा शख्स
जालना (महाराष्ट्र) में कथित तौर पर शराब के नशे में एक शख्स पत्नी को मायके से बुलाने की मांग को लेकर करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और करीब 4 घंटे बाद नीचे आया। बकौल पुलिस, ग्रामीणों, पुलिस और अग्निशमन दल के अधिकारियों द्वारा उसकी समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिए जाने के बाद वह उतरा।
read more at भाषा


