Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पद्मश्री से हुए सम्मानित तेची गुबिन, सांस्कृतिक संरक्षण के लिए किया 90 गांवों का पैदल दौरा

short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Monday, 25 May, 2026
अरुणाचल प्रदेश के तेची गुबिन (62) को समाजसेवा के क्षेत्र में 'पद्मश्री' से सम्मानित किया गया है। न्यीशी जनजाति से आने वाले गुबिन ने सांस्कृतिक संरक्षण का संदेश फैलाने के लिए 90 से अधिक गांवों का पैदल दौरा किया। उन्होंने सामुदायिक मूल्यों को मज़बूत करने, स्थानीय पहचान और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने की दिशा में अहम योगदान दिया है।