Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पद्मश्री से सम्मानित ऐक्टर साधु मेहर का हुआ निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

short by श्वेता भारती / on Saturday, 3 February, 2024
पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता-निर्देशक साधु मेहर का 84 वर्ष की उम्र में शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया। मेहर ने हिंदी व ओडिया फिल्मों में काम किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उनके निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने कहा, "उनका निधन हमारी सांस्कृतिक विरासत के लिए गहरी क्षति है।"