पद्मश्री से सम्मानित कठपुतली कलाकार मगुणि चरन का हुआ निधन, राष्ट्रपति ने जताया शोक
क्योंझर (ओडिशा) के कठपुतली कलाकार मगुणि चरन कुअंर का शनिवार को 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मगुणि को 2023 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मगुणि के निधन पर शोक जताते हुए कहा है, "मगुणि द्वारा किए गए काम हमेशा प्रेरणा के स्त्रोत रहेंगे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।"
read more at ANI News


