पनामा में फिर से 6.1 तीव्रता का भूकंप, आपातकाल जारी
मध्य अमेरिकी देश पनामा में मंगलवार सुबह 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इससे पहले शुक्रवार को 7.7 और 6.6 तीव्रता के भूकंप आए थे, जिनसे कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं थीं। ताजा भूकंप से जानमाल के नुकसान की तत्काल सूचना नहीं मिली।
read more at Abplive


