जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्णिया (बिहार) से सांसद पप्पू यादव को परिवार समेत जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। उन्होंने नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (DCP) को पत्र लिखकर आरोपियों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज करने, उनकी पहचान कर जल्द गिरफ्तारी करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।