Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पप्पू यादव ने रुपौली विधानसभा उप-चुनाव में RJD उम्मीदवार बीमा भारती को दिया समर्थन

short by शिव / on Sunday, 7 July, 2024
पूर्णिया (बिहार) से निर्दलीय सांसद व कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने रुपौली के विधानसभा उप-चुनाव में आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। पप्पू यादव ने 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में कहा, "रुपौली में रुख साफ है। कांग्रेस जिसके साथ है, उसके साथ हैं।" गौरतलब है, बीमा को महागठबंधन के सभी दलों का समर्थन प्राप्त है।