Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पप्पू यादव को ₹1 करोड़ की रंगदारी मामले में मिली ज़मानत, बोले- मानहानि का केस करूंगा

short by खुशी / on Thursday, 13 June 2024
पूर्णिया (बिहार) लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को एक फर्नीचर कारोबारी से ₹1 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में गुरुवार को पूर्णिया सिविल कोर्ट से ज़मानत मिल गई। पप्पू ने कहा, "मैं इतना मेंटल टॉर्चर कभी नहीं हुआ।" बकौल पप्पू, वह कारोबारी और केस दर्ज करने वाले थानाध्यक्ष के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मानहानि का केस करेंगे।
read more at Public