Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

परीक्षाओं के निष्पक्ष संचालन को लेकर गठित उच्चस्तरीय समिति में कौन-कौन हैं शामिल?

short by रौनक राज / on Saturday, 22 June, 2024
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षाओं के निष्पक्ष संचालन को लेकर इसरो के पूर्व प्रमुख के राधाकृष्णन की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति गठित की है। एम्स (दिल्ली) के पूर्व निदेशक रणदीप गुलेरिया, हैदराबाद विश्वविद्यालय के कुलपति बीजे राव, आईआईटी मद्रास के मानद प्रोफेसर राममूर्ति के, आईआईटी दिल्ली के आदित्य मित्तल और शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव गोविंद जायसवाल इसके सदस्य हैं।
read more at PIB