पराग्वे के गोलकीपर गिल को बेटे के जन्म के समय बेचनी पड़ी थीं अपनी जर्सियां
जर्मनी के खिलाफ विश्व कप के राउंड ऑफ-32 में पराग्वे को जीत दिलाने वाले गोलकीपर ऑरलैंडो गिल के बेटे के जन्म के समय उनके परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। उनकी पत्नी मेलिसा ने पहले बताया था, "ऑरलैंडो ने पैसे जुटाने के लिए अपने पुराने क्लब की जर्सियां, जूते और अंडर-20 टीम जर्सी तक बेच दी थी।"


