परमवीर चक्र से सम्मानित हमीद का नाम यूपी में फिर से स्कूल के मेन गेट पर लिखा गया; हुआ था विरोध
उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में 1965 भारत-पाकिस्तान युद्ध के नायक अब्दुल हमीद के नाम को सरकारी प्राथमिक विद्यालय के मुख्य द्वार से हटा दिया गया था जिसे विरोध के बाद फिर से लिख दिया गया है। हमीद के परिवार ने इसका विरोध किया था। गौरतलब है, मेन गेट पर उनका नाम हटाकर 'पीएम श्री कंपोजिट स्कूल' कर दिया गया था।
read more at PTI


