Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

परिवार में काजोल और अजय सभी स्टार हैं, मैं उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाई: काजोल की बहन तनीषा

short by तान्या झा / on Monday, 6 November, 2023
अभिनेत्री काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने एक रिऐलिटी शो पर कहा कि वह स्टार नहीं हैं। उन्होंने कहा, "मेरे परिवार में काजोल, अजय देवगन (बहनोई) सभी स्टार हैं। मैं उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाई।" गौरतलब है कि तनीषा ने फिल्म 'श्श्श' (2003) से डेब्यू किया था और बाद में 'नील और निक्की' व 'टैंगो चार्ली' जैसी फिल्में कीं।