परिवारवाले झोला उठाकर परिवार को छोड़कर नहीं जाएंगे: पीएम की टिप्पणी पर अखिलेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'परिवारवाद' की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "हमें गर्व है कि हम परिवारवाले है।" उन्होंने कहा, "परिवार वाले जनता का दुख दर्द समझते हैं..परिवार वाले झोला उठाकर परिवार को छोड़कर नहीं जाएंगे।" बकौल अखिलेश, कोविड-19 के दौरान अगर कोई परिवार वाला मुख्यमंत्री होता तो परिवारों को पैदल नहीं चलने देता।
read more at ABP न्यूज़


