परेश रावल ने गुजरात में कहा- गैस सिलिंडर से बंगालियों के लिए मछली पकाएंगे?; मांगी माफी
अभिनेता परेश रावल ने गुजरात में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कहा है, "गैस सिलिंडर महंगा है, सस्ता हो जाएगा...लेकिन जब रोहिंग्या मुस्लिम और बांग्लादेशी आसपास रहने लगेंगे तब सिलिंडर का क्या करेंगे? बंगालियों के लिए मछली पकाएंगे?" परेश ने बाद में माफी मांगते हुए कहा, "बंगाली से मेरा मतलब...अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुस्लिमों से था।"
read more at News18 हिंदी


