Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

परेशान कर रही है पंजाब सरकार, नवजात बेटे के डॉक्यूमेंट मांगे हैं: सिद्धू मूसेवाला के पिता

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 20 March, 2024
दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा है कि नवजात बेटे के जन्म के बाद पंजाब सरकार उन्हें परेशान कर रही है। उन्होंने कहा, "बच्चे को लीगल साबित करने के लिए मुझसे डॉक्यूमेंट मांगे गए हैं और तरह-तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं। सरकार थोड़ा तो तरस खाए...पत्नी का इलाज तो पूरा हो जाने दे।"