झारखंड के पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र में चाकू और गोलीबारी की घटना में मकबूल की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि सुलेमान मियां और शाहीना बीबी घायल हैं। परिजनों ने छेड़छाड़ के विवाद में हमला करने का आरोप लगाया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।