Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पलायन से खाली हुआ उत्तराखंड का गांव, बुज़ुर्ग की अर्थी को कंधा देने के लिए भी नहीं मिले लोग

short by खुशी / on Friday, 2 January, 2026
पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) में भारत-नेपाल सीमा से सटे ताड़ेगांव में बीते दिनों एक 100-वर्षीय महिला की मौत के बाद अर्थी ले जाने के लिए लोग कम पड़ गए। दरअसल, पलायन के चलते लगभग खाली गांव में महिलाएं-बुज़ुर्ग बचे हैं व अर्थी ले जाने के लिए केवल 3 लोग थे। ऐसे में एसएसबी जवान आगे आए और अंतिम संस्कार में सहयोग किया।