Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पलवल में 'अग्निपथ' के खिलाफ प्रदर्शन हुआ हिंसक, मोबाइल इंटरनेट सेवा 24 घंटे के लिए बंद

short by shashank mishra / on Thursday, 16 June, 2022
सैन्य भर्ती मॉडल 'अग्निपथ' के खिलाफ गुरुवार को हरियाणा के पलवल में हिंसक प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने वहां डीसी के आवास पर कथित तौर पर पथराव किया जिसके बाद उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की। राज्य सरकार ने पलवल में मोबाइल इंटरनेट और डोंगल सेवाओं पर 24 घंटे के लिए अस्थाई तौर पर रोक लगाई है।