Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में 18 अगस्त को क्यों मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस?

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Sunday, 16 August, 2026
पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में 15 के बजाय 18 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। दरअसल, भारत-पाकिस्तान की सीमा को 17 अगस्त 1947 को सार्वजनिक किया गया था। इसके बाद कुछ ऐसे इलाके, जिन्हें स्थानीय लोग भारत का हिस्सा मान रहे थे, वे पाकिस्तान में चले गए और कुछ इलाके पूर्वी पाकिस्तान के बजाय भारत में शामिल हुए।
read more at Times Now