Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में 6 में से 3 सीटों पर जीती टीएमसी, 3 पर आगे

short by विप्रांशु पंत / on Saturday, 23 November, 2024
पश्चिम बंगाल की 6 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में टीएमसी ने 3 सीटें जीत ली हैं और 3 पर आगे चल रही है। सत्तारूढ़ टीएमसी ने सिताई विधानसभा सीट 1,30,636, नैहाटी 49,277 और मदारीहाट 28,168 वोटों से जीत ली है जबकि हरोआ में 93,136, मेदिनीपुर में 22,872 और तालडांगरा में 20,273 वोटों से आगे चल रही है।