Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पश्चिम बंगाल विधानसभा से BJP के 5 विधायक सस्पेंड, नारेबाज़ी पर मार्शलों ने निकाला बाहर

short by मनीष झा / on Thursday, 4 September, 2025
पश्चिम बंगाल विधानसभा में गुरुवार को बंगाली प्रवासियों पर हो रहे अत्याचारों पर चर्चा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जैसे ही प्रस्ताव पर बोलने के लिए खड़ी हुईं बीजेपी विधायकों ने नारेबाज़ी शुरू कर दी जिसके बाद 5 बीजेपी विधायकों को निलंबित कर दिया गया। बकौल रिपोर्ट्स, मार्शलों ने कुछ बीजेपी विधायकों को विधानसभा से बाहर निकाला।