पश्चिम बंगाल में कथित गाय चोरी करने पर बांग्लादेशी शख्स की भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या
पुलिस के अनुसार, जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) के एक सीमावर्ती गांव में बुधवार को कथित तौर पर गाय चोरी करने पर एक बांग्लादेशी शख्स की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बांग्लादेश से एक गिरोह गाय चुराने के लिए मंगलवार रात भारतीय सीमा के अंदर घुसा था।
read more at भाषा


