Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पश्चिम बंगाल में 'द केरल स्टोरी' पर बैन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे फिल्म के निर्माता

short by मोनिका शर्मा / on Tuesday, 9 May 2023
'द केरल स्टोरी' को पश्चिम बंगाल में बैन करने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ फिल्म के निर्माता मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। निर्माताओं ने याचिका के ज़रिए तमिलनाडु सरकार से भी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटरों को सुरक्षा देने का अनुरोध किया। बंगाल सरकार ने राज्य में 'शांति बनाए रखने के लिए' फिल्म को बैन किया है।